खबर का असर : घरघोड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ की मामूली कार्यवाही

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

शैलेश शर्मा 9406308437नवभारत टाइम्स 24×7.in जिला ब्यूरो रायगढ़ *घरघोड़ा* 

घरघोड़ा : पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी कार्रवाई करते हुए 250 ग्राम गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कल दिनांक 17 दिसंबर 2024 की शाम को थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम झरियापाली निवासी करीम खान लैलूंगा की ओर से गांजा लेकर घरघोड़ा में सप्लाई करने आ रहा है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर थाना प्रभारी ने अपनी टीम के साथ लैलूंगा रोड पर नाकेबंदी की।

पुलिस टीम ने संदिग्ध करीम खान को लैलूंगा रोड पर पैदल चलते हुए ग्राहक तलाश करते हुए पकड़ा। पूछताछ में उसने गांजे की बिक्री की पुष्टि की। गवाहों की उपस्थिति में आरोपी की तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से एक प्लास्टिक की थैली में 250 ग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। जब्त गांजे की कीमत लगभग 2,500 रुपये है।

आरोपी की पहचान करीम खान (59 वर्ष), पिता स्व. आषिक खान, निवासी ग्राम झरियापाली, थाना घरघोड़ा, जिला रायगढ़ के रूप में हुई है। उसके खिलाफ थाना घरघोड़ा एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (बी) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है। पुलिस ने इस कार्रवाई से मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने की अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत किया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment