रतलाम में धड़ल्ले से बिक रही ढाबों पर अवैध शराब, पुलिस की कार्यशैली पर उठते हैं कई सवाल अवैध शराब की बिक्री को रोकने में पुलिस हो रही है नाकाम

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रतलाम से इमरान खान की रिपोर्ट

रतलाम जिले की पुलिस को अवैध शराब की तस्करी के मामले में लगातार सफलता मिल रही है, परन्तु जिले में बने कई ढाबो पर शराब की बिक्री को रोकने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। शराब ठेकेदार और पुलिस की मिलीभगत से ढाबो पर मनचाही शराब मिल रही है।


जिले में अधिकांश शराब की दूकान एक ही ठेकेदार को उपलब्ध हुई है। शराब ठेकेदार अपनी मनमानी करते हुए शहर के आसपास बने कई ढाबो पर शराब पहुंचाकर अपनी बिक्री धड़ल्ले से बड़ा रहा है। मजेदार बात यह है की इन ढाबो पर शराबियो को मनचाही शराब आसानी से मिल जाती है। ढाबो पर शराबियो को स्नेक के साथ ही खाना भी उपलब्ध हो जाता है।

पुलिस कई बार दे चुकी दबिश पिछले तीन माह पूर्व पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर पुलिस टीम द्वारा कई ढाबो पर दबिश दी गई थी। दबिश के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त की थी। परन्तु तीन माह के भीतर पुलिस की छुटमुट कार्यवाही के अलावा कोई बड़ी कार्यवाही को अंजाम नहीं दिया। पुलिस की इस कार्यशैली से लगता है जैसे शराब ठेकेदार और पुलिस की मिलीभगत से जिले में धड़ल्ले से ढाबो पर अवैध शराब परोसी जा रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

August 2026
S M T W T F S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

Leave a Comment