सुट्टे के साथ अगर आप भी ले रहे हैं चाय की चुस्की तो अभी हो जाएं सावधान

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

आजकल आपको चाय के दीवाने काफी मिल जाएंगे. भारत देश में तो कई लोग ऐसे हैं जो दिन में कम से कम 4 बार चाय पीते हैं. वैसे तो कुछ लोग चाय को सादी पीना पसंद करते हैं लेकिन कुछ होते हैं जिनको चाय के साथ कुछ न कुछ खाने को चाहिए. इससे भी ज्यादा कुछ लोग तो चाय के साथ सुट्टा भी पीते हैं. अगर आपकी भी ये आदत हैं तो आज ही इस आदत को छोड़ दीजिए क्योंकि ये आपकी सेहत के लिए काफी खतरनाक है.

कई बार शौक-शौक में लोग अपने दोस्तों के साथ रहते हुए ऐसी कुछ आदत पकड़ लेते हैं. जिसका असर सीधा उनकी सेहत पर पड़ता है. इसी में से एक है चाय और सिगरेट की जो कि कई गंभीर बीमारियां को साथ में न्यौता देता है. चाय और सिगरेट की चुस्की भले ही आपको काफी फेसिनेटिंग लगता हो लेकिन ये सेहत के लिए काफी खतरनाक साबित होता है.

2023 में जर्नल एनल्स ऑफ इंटरनल मेडिसिन में पब्लिश की एक रिपोर्ट की मानें तो गर्म चाय फूड पाइप की सेल्स के लिए काफी खराब है और जब चाय के साथ आप सिगरेट का भी सेवन करते हैं तो इसके डैमेज होने का खतरा दोगुना हो जाता है. अगर किसी व्यक्ति की ये लंबे समय तक की आदत हैं तो ये उसे कैंसर तक ले जाएगी. इसलिए आपको इस आदत को जितना जल्दी हो बंद कर देना चाहिए.

इसके अलावा, सिगरेट पीने वालों को हार्ट अटैक का भी ज्यादा खतरा होता है. आज हम आपको बताते हैं कि सिगरेट और चाय पीने से कौन-कौन सी बीमारियां होने का खतरा होता है.

चाय-सिगरेट पीने से कौन-कौन सी बीमारियां-

1. हार्ट अटैक का रिस्क
2. आहार नली का कैंसर
3. ब्रेन स्ट्रोक और हार्ट स्ट्रोक का खतरा
4. कम हो जाती है उम्र
5. याददाश्त जाने का जोखिम

6. नपुंसकता और बांझपन का खतरा
7. हाथ-पैर का अल्सर
8. गले का कैंसर
9. लंग्स कैंसर
10. पेट का अल्सर

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *