मैं कोई साध्वी नहीं, आप भी पैसे कमाएं…सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग का जया किशोरी ने दिया करारा जवाब

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

दिल्ली। जानी-मानी कथावाचक और मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी ने बैग को लेकर सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि आप कोई चीज ब्रांड देखकर नहीं खरीदते। जो आपको पसंद आता है, आप उसे खरीद लेते हैं। मैं भी आप लोगों के जैसी ही हूं, लेकिन मेरी लाइफ के कुछ नियम हैं। जिसमें से एक ये है कि मैं कभी लेदर इस्तेमाल नहीं करती। मैंने कभी इसका इस्तेमाल नहीं किया

जया किशोरी ने समाचार एजेंसी से कहा, “वह बैग कस्टमाइज्ड बैग है और उसमें कहीं भी लेदर नहीं है। कस्टमाइज्ड का मतलब होता है कि आप इसे अपनी मर्जी से बनवा सकते हैं। इसलिए इस पर मेरा नाम भी लिखा है। मैंने कभी लेदर इस्तेमाल नहीं किया और ना ही कभी करूंगी।

मैंने कुछ नहीं त्यागा
उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग मेरी कथा में आए हैं, वे अच्छी तरह जानते हैं कि मैं कभी नहीं कहती कि सब कुछ मोह माया है, पैसा मत कमाओ या सब कुछ त्यागो। मैंने कुछ नहीं त्यागा है तो मैं आपको ऐसा करने के लिए कैसे कह सकती हूं?

मैं कोई साध्वी नहीं हूं
कथावाचक ने कहा कि मैं पहले दिन से ही स्पष्ट हूं कि मैं कोई संत, साधु या साध्वी नहीं हूं। मैं एक सामान्य लड़की हूं, मैं एक सामान्य घर में रहती हूं, मैं अपने परिवार के साथ रहती हूं। मैं युवाओं से भी यही कहती हूं कि आप मेहनत करें, पैसा कमाएं, खुद को एक अच्छी जिंदगी दें और अपने सपने पूरे करें।”

दरअसल, हाल ही में जया किशोरी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह ट्रॉली और हैंड बैग लिए हुए नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि उनका ये बैग क्रिश्चियन डायर ब्रांड का है। जिसकी कीमत एक बुलेट बाइक के बराबर है। उनकी ये वीडियो सामने आने के बाद से लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। अब इस मामले में कथावाचक ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *