राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। डोंगरगढ़ शहर भाजपा मंडल के सदस्यों ने सामूहिक रूप से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इस घटनाक्रम के बाद जिले की सियासत में हलचल तेज हो गई है।

बताया जा रहा है कि डोंगरगढ़ शहर मंडल अध्यक्ष से नाराजगी सामूहिक इस्तीफे की प्रमुख वजह है। इसी बीच सोशल मीडिया पर जिला भाजपा अध्यक्ष के नाम संबोधित सामूहिक इस्तीफे का पत्र भी सामने आया है, जिसमें भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की बात कही गई है।
सदस्यों के सामूहिक इस्तीफे के बाद इसे भाजपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। अब देखना होगा कि पार्टी संगठन इस मामले में क्या कदम उठाता है और नाराज सदस्यों को मनाने के लिए क्या प्रयास किए जाते हैं।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8238176
Total views : 8286096