दिल्ली-आगरा एक्सप्रेसवे पर मथुरा जिले में भीषण हादसा हो गाया। घने कोहरे में सात बसें और तीन कारें आपस में टकरा गईं। इसके बाद मौके पर ही अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाते ही इलाके की पुलिस और जिला प्रशासन मौके पर पहुंच गया।
अभी तक जानकारी के अनुसार छह लोगो के मरने की खबर है। 50 से अधिक लोग घायल हुए हैं। काफी संख्या में यात्री परेशान हैं। मौके पर आधा दर्जन से अधिक फायरबिग्रेड मौजूद हैं।
मौके पर 11 फायरबिग्रेड व 14 एम्बूलैंस बचाव कार्य में जुटी हैं। डीएम, एसएसपी समेत सीओ और एसडीएम भी मौजूद हैं।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8219117
Total views : 8261710