महाराष्ट्र में पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर गुरुवार देर शाम नवले ब्रिज के पास दो कंटेनर, एक मिनी बस और 3 से 4 कारें आपस में टकरा गईं।
हादसे के बाद वाहनों में आग लग गई, इस हादसे में आठ लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हैं, जिनका इलाज नजदीकी अस्पतालों में चल रहा है।
बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। हादसा शाम के व्यस्त समय में हुआ, जिसके कारण पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर लंबा जाम लग गया।
फिलहाल पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम राहत-बचाव कार्य में जुटी है और मृतकों की पहचान की जा रही है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8217472
Total views : 8259582