उम्मीदों पर फिर गया पानी! अब ये नेता बनेगा महाराष्ट्र का नया मुख्यमंत्री, फटी रह गई सबकी आंखें

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Maharashtra New CM:  महाराष्ट्र में सीएम को लेकर तो विवाद लगभग समाप्त हो गया है. लेकिन अब मंत्रालयों को लेकर खींचतान जारी है. अचानक घटक दलों की गृहमंत्री अमित शाह से हुई मुलाकात ने सारे दावों को खोखला साबित कर दिया. जी हां सभी कयासों पर विराम लगाते हुए बीजेपी ने उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के नाम पर ही मुहर लगा दी है. हालांकि एकनाथ शिंदे ने अमित शाह से बड़ी मांग की है. शिवसेना के लिए गृह मंत्रालय, शहरी विकास समेत कई अहम विभाग मांगे हैं. हालांकि अमित शाह एकनाथ शिंदे की मांग पर लगभघ सहमती जता दी है. कुछ ही देर में मुख्यमंत्री का औपचारिक ऐलान भी कर दिया जाएगा.

गांव के लिए रवाना हुए शिंदे

बीती रात दिल्ली में एकनाथ शिंदे ने ग्रह मंत्री अमित शाह से मुलाकात थी. हालांकि शिंदे ने प्रेस कॅान्फ्रेंस कर पहले ही सभी कयासों पर विराम लगा दिया था. उन्होने कहा था कि उन्हें मुख्यमंत्री पद चाहिए ही नहीं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जो काम देंगे वे खुशी-खुशी उसे मान लेंगे. लेकि आज दिन में एक बार फिर शिंदे की खटास साफ नजर आ रही है. दिल्ली से मुंबई पहुंचते ही. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सीधे अपने गांव के लिए रवाना हो गए. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं. शायद अमित शाह से हुई मुलाकात में मंत्रालय को लेकर सहमती अभी नहीं बन पाई है. लेकिन इसके बावजूद भी देवेंद्र फडनवीस का सीएम बनना तय ही माना जा रहा है.

कुछ देर में ऐलान संभव

कई दिनों से चल रही बैठकों के दौर से ये साफ हो गया है कि मुख्यमंत्री बीजेपी से ही बनाना तय माना जा रहा है. साथ ही उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के नाम पर आलाकमान ने लगभग मुहर भी लगा दी है.  इससे स्थिति साफ होने से टाइम जरूर लग रहा है. आज शाम तक आधिकारिक रूप से भी घोषणा हो ही जाएगी. बताया जा रहा है कि एकनाथ शिंदे ने भी देवेन्द्र के नाम पर अपनी सहमती जता दी है.

उपमुख्यमंत्री को लेकर फैसला होना शेष

गुरुवार रात हुई बैठक के दौरान महाराष्ट्र में उपमुख्यमंत्री पद को लेकर कोई फैसला नहीं हुआ. हालांकि, ऐसा माना जा रहा है कि बीजेपी ने उपमुख्यमंत्री पद के लिए एकनाथ शिंदे को मना लिया है. क्योंकि, एकनाथ शिंदे ने अमित शाह पर भरोसा जताते हुए कहा है कि शिवसेना महायुति के साथ ही है. साथ ही अजीत पवार की भूमिका क्या रहने वाली है अभी तक साफ नहीं हुआ है. इसके लिए आधिकारिक रूप से घोषणा का इंतजार करना होगा.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *