शराब पीकर वाहन चलाने पर ट्रक चालक को 10 हजार का जुर्माना, लाइसेंस रद्द की कार्रवाई शुरू

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

शराब पीकर वाहन चलाने पर ट्रक चालक को 10 हजार का जुर्माना, लाइसेंस रद्द की कार्रवाई शुरू

राजहरा पुलिस का यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्त शिकंजा, लगातार चल रही कार्रवाई

दल्लीराजहरा।जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आम जनता में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से राजहरा पुलिस द्वारा लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को थाना राजहरा पुलिस ने एक ट्रक चालक को शराब सेवन कर भारी वाहन चलाते हुए पकड़ा। आरोपी ट्रक चालक जय प्रकाश साहू (उम्र 25 वर्ष, निवासी गुरूर, जिला बालोद) ट्रक क्रमांक CG 19 BD 7900 को नशे की हालत में चला रहा था। मौके पर जांच में शराब पीकर वाहन चलाना प्रमाणित होने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया, जहां उसे ₹10,000 का अर्धदंड (जुर्माना) दिया गया। साथ ही उसके ड्राइविंग लाइसेंस को रद्द करने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है।

यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर और नगर पुलिस अधीक्षक डॉ. चित्रा वर्मा के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी निरीक्षक रवि शंकर पाण्डेय के नेतृत्व में की गई।

थाना प्रभारी ने बताया कि राजहरा नगर क्षेत्र में तेज रफ्तार, खतरनाक तरीके से, बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले, नो पार्किंग में वाहन खड़े करने वाले एवं शराब सेवन कर वाहन चलाने वालों के खिलाफ लगातार सघन चेकिंग और कड़ी कार्रवाई की जा रही है। यह अभियान आगे भी सतत रूप से जारी रहेगा ताकि आम नागरिक सुरक्षित और नियमबद्ध यातायात व्यवस्था का लाभ उठा सकें।,,000

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *