Hero की ये बाइक मचा रही धूम…कम EMI पर ही आ जाएगी आपके घर

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

NEW DELHI. ऑटोमोबाइल सेक्टर में दोपहिया वाहनों को लगातार अपडेट किया जा रहा है। इसमें स्कूटी के साथ बाइक को माइलेज व लुक बेहतर बनाया जा रहा है। दरअसल, दोपहिया सेगमेंट में अगर किसी को कम बजट की बाइक खरीदनी है, तो सबसे पहले हीरो स्पलेंडर का नाम जरूर आता है। इस बाइक ने देश के लोगों के दिलों में अपनी अच्छी पहचान बनाई है और मार्केट में धूम भी मचा रही है।

 

ऐसे में अगर आप भी इस चर्चित मोटरसाइकिल को मासिक EMI पर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आप इस बाइक को अपने बजट के हिसाब से ले सकते हैं। हीरो स्पलेंडर प्लस बाइक की (Self Alloy) कीमत 90,579 रुपए एक्सशोरूम दिल्ली से शुरू होती है। अगर आप बाइक खरीदने के लिए 20 हजार रुपए की डाउनपेमेंट देते हैं तो उसके लिए 70 हजार रुपए का लोन कराया जाएगा। अगर लोन 36 महीने के लिए कराया जाता है और 10 प्रतिशत की ब्याज दर ली जाती है तो इसके लिए आपको हर महीने 2,548 रुपये देने होंगे। इस बाइक को लेने के लिए ब्याज के साथ 1.11 लाख रुपए चुकाने होंगे और बाइक आपकी हो जाएगी। हालांकि आपकी डीलरशिप के अनुसार यह राशि कम-ज्यादा हो सकती है। इस बाइक को खरीदने के लिए अपने नजदीकी शोरूम में जाकर पूरी जानकारी ले सकते हैं।

 

माइलेज में है बेस्ट, लुक भी बेहतर
हीरो की तरफ से आने वाली ये मोटरसाइकिल माइलेज के मामले में बेहद ही शानदार है। इसमें 60 किमी/प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। बाइक में 97.2 सीसी का इंजन प्रदान किया जाता है। जिसको 4 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। इसमें 9.8 लीटर का फ्यूल टैंक दिया जाता है। बाइक में एनालॉग इंस्ट्रूमेंट कंसोल, स्पीडोमीटर और ओडोमीटर दिया जाता है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *