Heavy Rains Alert: चक्रवाती तूफान आने के आसार, इन राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

दिल्ली। देशभर में ठंड का असर तेज हो रहा है, लेकिन आने वाले दिनों में चक्रवाती गतिविधियों और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के सक्रिय होने से मौसम में और बदलाव की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आगामी 6 दिनों (8 से 13 नवंबर) के दौरान कई राज्यों में भारी बारिश और तूफानी हवाएं चल सकती हैं। साथ ही, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा छाने की संभावना है।

तटीय राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने तटीय राज्यों केरल, माहे, तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल के लिए विशेष चेतावनी जारी की है।

8 नवंबर: केरल, माहे, तमिलनाडु, पुदुचेरी, और कराईकल में भारी बारिश की संभावना है।
9 नवंबर: तमिलनाडु, पुदुचेरी, कराईकल में भारी बारिश हो सकती है।

10 नवंबर: तमिलनाडु, पुदुचेरी, कराईकल में बारिश का दौर जारी रहेगा।

11 नवंबर: तमिलनाडु, पुदुचेरी, कराईकल में बादल छाए रहेंगे और बारिश हो सकती है।
12-13 नवंबर: इन राज्यों में तूफानी हवाओं के साथ भारी बारिश के आसार हैं।

अन्य राज्यों में भी बारिश के आसार

केरल, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, सिक्किम, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भी हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। इन राज्यों में होने वाली बारिश का प्रभाव ठंड बढ़ने के रूप में बाकी राज्यों में भी महसूस किया जा सकता है।

झारखंड में शुष्क रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में आगामी चार दिनों (8 से 11 नवंबर) तक मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, सुबह के समय कोहरा और आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 28-29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

देशभर में ठंड का असर

देश के उत्तरी भागों में बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से ठंड में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। मैदानी इलाकों में ठंड का प्रभाव गहराने के साथ-साथ कोहरा छाने के कारण दृश्यता में भी कमी आ सकती है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment