पत्रकार स्व. सुनील लखवानी को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजली…….

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

कलेक्टर और एसपी शोकसभा में हुए शामिल

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली

मुंगेली -पत्रकार सुनील लखवानी (बादशाह) के आकस्मिक निधन होने पर जिला मुख्यालय स्थित कस्तूरी रेस्टोरेंट में शोकसभा का आयोजन किया गया।

इस दौरान कलेक्टर राहुल देव, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक और जिले के पत्रकारगणों ने स्वर्गीय लखवानी को भावपूर्ण श्रद्धांजली अर्पित की। बता दें कि श्री लखवानी का 07 नवंबर को आकस्मिक निधन हो गया था।


कलेक्टर ने कहा कि श्री लखवानी सरल, सौम्य और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। उनके चेहरे में मुस्कान हमेशा देखने को मिलती थी। कभी गुस्सा हो भी जाते थे, लेकिन कुछ समय बाद उसे भूलकर प्रेम भाव से फिर घुल मिल जाते थे। यह उनकी विशेषता थी।

पुलिस अधीक्षक ने पत्रकार स्वर्गीय लखवानी के साथ हुए भेंट-मुलाकात की विशेष स्मृतियों को साझा करते हुए कहा कि जैसा नाम बादशाह था, वैसा ही उनका किरदार बादशाह की तरह था।

कलेक्टर एवं एसपी ने ईश्वर से स्वर्गीय लखवानी की आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने और शोक संतप्त परिवारजनों को दुख की इस पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस अवसर पर जनपद पंचायत मुंगेली के उपाध्यक्ष पवन पाण्डेय और प्रेस क्लब मुंगेली के अध्यक्ष अनिल सोनी मौजूद रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment