दिल दहलाने वाली खबर! 4 दिव्यांग बेटियों समेत पिता ने की आत्महत्या

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Delhi Family Five Members Suicide:  दिल्ली के वसंत कुंज के रंगपुरी गांव में एक ही परिवार के 5 लोगों ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली. मृतकों में परिवार का मुखिया और उसकी चार बेटियां शामिल हैं. जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह 10:18 बजे पड़ोसियों से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने फ्लैट का ताला तोड़कर शवों को बाहर निकाला. फिलहाल, दिल्ली पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है.

न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, वसंत कुंज के रंगपुरी गांव में रहने वाले शख्स ने अपनी चार दिव्यांग बेटियों के साथ जहर खाकर जान दे दी. जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को शुरुआती जानकारी मिली है कि जहर खाकर जान देने वाली चारों बेटियां दिव्यांग थीं और चलने-फिरने में असमर्थ थी. बेटियों के दिव्यांग होने की वजह से उसके पिता काफी परेशान रहते थे. चारों बेटियों की मां की पहले ही मौत हो चुकी है.

घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद नहीं

पुलिस के मुताबिक, पूरा परिवार किराए के मकान में रहता था. मृतकों की पहचान 50 साल के हीरा लाल, 18 साल की नीतू, 15 साल की निशि, 10 साल की नीरू और 8 साल की निधि के रूप में हुई है. हीरा लाल की पत्नी की कैंसर से पहले ही मौत हो चुकी है. पुलिस के मुताबिक, हीरा लाल पेश से कारपेंटर था. फिलहाल, पुलिस को घटनास्थल से किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है.

दिल्ली वसंत कुंज पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया है. सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि हीरा लाल 24 सितंबर को घर के अंदर गया था, जिसके बाद वो बाहर नहीं दिखा. पुलिस को घटनास्थल से जहर की पुड़िया बरामद हुई है.

तीन से चार दिन पहले सुसाइड की आशंका

पुलिस के मुताबिक, 24 सितंबर के बाद हीरा लाल और उनकी बेटियों को किसी ने बाहर नहीं देखा. शुक्रवार को जब उनके घर से बदबू आई, तो पुलिस को इसकी जानकारी दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजाा तोड़ा. अंदर कमरों में हीरा लाल और उसकी बेटियों की लाश पड़ी थी. आशंका जताई जा रही है कि तीन से चार दिन पहले हीरा लाल ने अपनी बेटियों के साथ जहर खाकर जान दी है.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *