स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान:स्वास्थ्य परीक्षण के साथ निःशुल्क दवा और फल वितरण

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो चीफ मुंगेली 8959931111

सरगांव- जिले में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले “स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान” का आज शुभारंभ हुआ जिसके तहत जिले में स्वास्थ्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया इसी कड़ी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरगांव में मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा निःशुल्क दवा और फल वितरण की व्यवस्था की गई। इस अभियान के माध्यम से महिलाओं के स्वास्थ्य को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है, जो परिवार और राष्ट्र की सशक्तिकरण की नींव है।


अभियान के दौरान स्वास्थ्य केंद्र में उपस्थित और भर्ती मरीजों को स्वास्थ्य जांच, परामर्श सेवाएं प्रदान की गईं। साथ ही संतुलित आहार, व्यायाम और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के महत्व पर जागरूकता फैलाई गई। अभियान की अगली कड़ी में रक्तदान शिविर, जागरूकता कार्यक्रम और संगोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य के प्रति प्रेरित किया जा सके।


कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार और सशक्त भारत की आधारशिला है। उन्होंने इस जनआंदोलन को आगे बढ़ाने और हर घर तक स्वास्थ्य का संदेश पहुंचाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष परमानंद साहू, नरेंद्र शर्मा,कैलाश सिंह ठाकुर, पोषण यादव,रणजीत सिंह हूरा,पंकज वर्मा,अनिल दुबे, रामकुमार कौशिक,पार्षद सविता कौशिक, जमुना पांडे, सुनीता साहू, व कमलेश अग्रवाल, तरुण अग्रवाल, उदित साहू, निखिल कौशिक, पवन साहू, दुर्गेश वर्मा सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. सत्येंद्र जायसवाल, डॉ. पुष्पेंद्र कौशिक, डॉ. जयंत टोप्पो, डॉ. राघवेंद्र वर्मा, स्टाफ सदस्य और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

यह अभियान महिलाओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देकर परिवारों को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो आने वाले दिनों में और अधिक गतिविधियों के साथ जारी रहेगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *