रायपुर। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज 29 जून 2025, रविवार को सुबह 10 बजे से चेंबर भवन, रायपुर में एक विशाल मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करने जा रही है। इस स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य आम जनता और व्यापारिक समुदाय को एक ही छत के नीचे व्यापक और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है।
इस अहम पहल में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में विशेष रूप से शामिल होंगे। चेंबर अध्यक्ष सतीश थौरानी ने सभी व्यापारियों और शहरवासियों से अपील की है कि वे इस शिविर में उपस्थित होकर नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लें।
स्वास्थ्य शिविर की रूपरेखा और आयोजन व्यवस्था को लेकर हाल ही में चेंबर प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से सौजन्य मुलाकात भी की। इस दौरान कार्यक्रम के प्रमुख संयोजक चेंबर प्रदेश कार्यकारी महामंत्री कपिल दोशी, उपाध्यक्ष महेंद्र बागरोड़िया, मंत्री राहुल खूबचंदानी, आकाश दुदानी, निखिल झवेरी तथा सांस्कृतिक प्रभारी अनिल जोत सिंघानी उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम के साथ-साथ विभिन्न रोगों की जांच, परामर्श और जरूरी दवाइयों का वितरण भी किया जाएगा।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8242103
Total views : 8290870