घायल जवानों से मिले राज्यपाल डेका — आईईडी हमले के वीरों का हाल जाना, इलाज में हर मदद का भरोसा

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर, 11 जुलाई 2025।
राज्यपाल रमेन डेका ने आज रायपुर स्थित नारायणा हॉस्पिटल पहुंचकर बीजापुर आईईडी हमले में घायल सीआरपीएफ जवानों मंटू नाथ (निवासी: असम) और राजवीर सिंह (निवासी: गुजरात) का कुशलक्षेम जाना।

यह दोनों जवान 8 जुलाई को बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। राज्यपाल डेका ने दोनों जवानों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

राज्यपाल ने अस्पताल के डॉक्टरों से भी चर्चा की और जवानों के इलाज में कोई कमी न हो, इसके स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि घायल जवानों के इलाज और हर ज़रूरत में सरकार हरसंभव सहायता प्रदान करेगी।

राज्यपाल की यह पहल जवानों के मनोबल को ऊंचा करने वाली मानी जा रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *