बचेली के पास मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, इंजन हुआ डिरेल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

किरंदुल-विशाखापट्टनम रेल मार्ग पर हादसा, रातभर की मशक्कत के बाद बहाल हुई लाइन

दंतेवाड़ा। किरंदुल-विशाखापट्टनम रेलवे ट्रैक पर बुधवार देर रात एक मालगाड़ी का इंजन डिरेल हो गया, जिससे रेल यातायात कुछ समय के लिए बाधित हो गया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे की टीम मौके पर पहुंची और रातभर की मेहनत के बाद ट्रैक को बहाल कर दिया गया। हादसा बचेली थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुआ।

जानकारी के अनुसार, मालगाड़ी बचेली और भांसी स्टेशन के बीच स्थित नेरली के पास डिरेल हुई थी। शुरुआत में आशंका जताई जा रही थी कि नक्सलियों ने ट्रैक को क्षतिग्रस्त कर दिया है, लेकिन जांच में यह स्पष्ट हुआ कि तकनीकी खराबी के कारण इंजन के पहिए ट्रैक से उतर गए थे।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि घटना रात करीब 9:30 बजे हुई थी। तुरंत राहत कार्य शुरू कर दिया गया और सुबह तक रेल मार्ग को फिर से चालू कर दिया गया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

वर्तमान में रेलवे अधिकारी और तकनीकी कर्मचारी ट्रैक के अन्य हिस्सों की जांच कर रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *