सुशासन तिहार: तीसरे चरण में जिले का पहला समाधान शिविर ग्राम दौना में आयोजित, हजारों ग्रामीणों ने लिया लाभ

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

मुंगेली। सुशासन तिहार के तीसरे चरण की शुरुआत जिले के पथरिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम दौना से हुई, जहां जिला प्रशासन द्वारा पहला समाधान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्घाटन छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिककलेक्टर कुंदन कुमार और पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल सहित अनेक प्रशासनिक अधिकारी व जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए जिनमें शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पशुपालन, महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण, रोजगार, जल संसाधन, विद्युत, आधार व आयुष्मान कार्ड पंजीयन आदि प्रमुख रहे। हजारों की संख्या में 13 ग्राम पंचायतों से ग्रामीण उपस्थित हुए।

4700 से अधिक आवेदनों का हुआ निराकरण

जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पांडे ने बताया कि शिविर में कुल 4,716 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 4,663 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया। सबसे ज्यादा आवेदन प्रधानमंत्री आवास योजना और शौचालय निर्माण से जुड़े रहे।

विधायक कौशिक ने बताया विकास का रोडमैप

बिल्हा विधायक कौशिक ने कहा कि “आज एक ही स्थान पर सभी विभाग मौजूद हैं, जिससे ग्रामीणों को परेशानी नहीं होगी।” उन्होंने किसानों को मिलने वाली किसान सम्मान निधिधान खरीदी और सड़क निर्माण कार्य जैसे कई घोषणाओं की जानकारी दी। उन्होंने महतारी वंदन योजना की किश्तों के उपयोग के बारे में महिलाओं से बातचीत भी की।

कलेक्टर ने दी स्वच्छता और शिक्षा पर जोर

कलेक्टर कुंदन कुमार ने कहा कि सरकार की मंशा है कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने सभी ग्राम पंचायतों को प्लास्टिक मुक्त बनाने और स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने की बात कही। कई मामलों में उन्होंने मौके पर ही निर्देश भी दिए, जैसे झुलनाकापा में जल जीवन मिशन को क्रियान्वित करने, पकरिया में बोर खनन कराने और गंदगी दिखने पर स्वच्छ भारत मिशन समन्वयक को नोटिस जारी करने का आदेश।

विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी हुए सम्मानित

शिविर में लाभांवित हुए हितग्राहियों को मंच पर सम्मानित किया गया।

  • स्वास्थ्य विभाग: 2 बच्चों को चिरायु योजना का लाभ और आयुष्मान कार्ड का वितरण

  • महिला एवं बाल विकास विभाग: अन्नप्राशन और गोदभराई कार्यक्रम

  • समाज कल्याण विभाग: 14 लोगों को पेंशन

  • कृषि विभाग: 4 को पावर स्पेयर

  • मछली पालन विभाग: 2 को आईस बॉक्स और जाल

  • आरटीओ विभाग: 6 को लर्निंग लाइसेंस

  • मनरेगा: 8 लोगों को जॉब कार्ड प्रदान किए गए।

हितग्राहियों ने जताया आभार

शिविर में शामिल ग्रामीणों ने प्रशासन के प्रति आभार जताया। पकरिया के मनहरण साहू ने बताया कि उन्हें पेंशन के लिए आवेदन करने के आठ दिन बाद ही पेंशन मिलने लगी। कई अन्य लोगों ने पशु शेड, मछली पालन उपकरण, राशन कार्ड और नक्शा स्वीकृति जैसे लाभ मिलने पर खुशी जाहिर की।

अगला समाधान शिविर 6 मई को ग्राम सेतगंगा में

जिला प्रशासन ने जानकारी दी कि अगला समाधान शिविर 6 मई को ग्राम सेतगंगा में आयोजित किया जाएगा, जिसमें 14 ग्राम पंचायतों के लोग अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment