Golden Tea: भारत और चाय का एक अनूठा रिश्ता है, क्योंकि ये केवल चाय नहीं बल्कि सामाजिक मेलजोल बढ़ाने और रिश्तों को मजबूत बनाने का जरिया है। हमारे घर पर कोई आता है या हम किसी के घर जाते हैं तो चाय ही पहली चीज होती है, जिससे हमारा स्वागत किया जाता है।
भारत में आपको 10 रुपये की चाय के लेकर 700 रुपये तक की चाय मिल जाएंगी। भारत में सबसे महंगी चाय ताज पैलेस होटल में मिलती है, जिसकी कीमत 700 से 750 रुपये तक होती है। मगर क्या आप जानते हैं कि दुबई में एक चाय एक लाख की मिलती है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
दुबई में मिलती है 1 लाख की चाय
दुबई के एक कैफे में 24 कैरेट गोल्ड की चाय मिलती है। हम बोहो कैफे की बात कर रहे हैं, जो DIFC के एमिरेट्स फाइनेंशियल टावर्स में है। इसे भारतीय मूल की महिला सुचेता शर्मा चलाती हैं। ये कैफे अपनी ‘गोल्ड कड़क’ चाय के साथ सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसे 24 कैरेट गोल्ड लीफ से परोसा जाता है।
हाल ही में एक वायरल वीडियो सामने आया, जिसमें एक फूड व्लॉगर कैफे-रेस्तरां और इसके सबसे महंगे चाय के बारे में हमें बता रही है। व्लॉगर ने बताया कि चाय को शुद्ध चांदी के कटलरी में परोसा जाता है और इसके ऊपर सोने की डस्ट और एक गोल्ड लीफ होती है। इसके अलावा इसके साथ साइड में सोने की डस्ट वाला क्रोइसैन होता है। यहां आप वीडियो देख सकते हैं।संविधान के 75 साल पूरे, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज संसद के दोनों सदनों को करेंगी संबोधित

Author: Deepak Mittal










Total Users : 8203265
Total views : 8241962