सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका! रेलवे के तीन शहरों में बांटे गए 407 नियुक्ति पत्र – देखें किसे कहां मिली पोस्टिंग

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिलासपुर: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के तीनों प्रमुख मंडलों – बिलासपुर, रायपुर और नागपुर में रोजगार मेला के 16वें चरण के अंतर्गत भव्य और सफल आयोजन किया गया।
इस अवसर पर केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों व विभागों में चयनित 407 नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए

देशभर में आयोजित इस रोजगार मेले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लगभग 51,000 युवाओं को संबोधित किया और उन्हें नयी भूमिका के लिए शुभकामनाएँ दीं। पीएम मोदी ने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

 बिलासपुर आयोजन:

स्थान: नॉर्थ ईस्ट इंस्टिट्यूट ऑडिटोरियम
• कुल नियुक्ति पत्र: 185
• रेलवे विभाग: 173 | अन्य विभाग (CISF, डाक): 12
• मुख्य अतिथि: तोखन साहू, केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री
• विशिष्ट उपस्थिति: विधायक सुशांत शुक्ला, महापौर पूजा विधानी, मंडल रेल प्रबंधक राजमल खोईवाल सहित अनेक अधिकारी और प्रतिनिधि

 रायपुर आयोजन:

स्थान: कम्युनिटी हॉल, डब्लूआरएस कॉलोनी
• कुल नियुक्ति पत्र: 73 (57 अभ्यर्थी उपस्थित)
• विभागवार: रेलवे – 45, डाक – 4, गृह मंत्रालय – 2, स्वास्थ्य – 5, संस्कृति – 1
• मुख्य अतिथि: दुर्गादास उइके, केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री
• उपस्थिति: सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रासुनील सोनीमोतीलाल साहू व अन्य वरिष्ठ अधिकारी

 नागपुर आयोजन:

स्थान: मंगल मंडप, कड़बी चौक
• कुल नियुक्ति पत्र: 149
• मुख्य अतिथि: नितिन गडकरी, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री
• मंचासीन अतिथि: विधायक कृष्णा खोपड़े (नागपुर पूर्व)

इन तीनों आयोजनों ने न केवल युवाओं को रोजगार का अवसर प्रदान किया, बल्कि आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment