Flipkart Sale: 57% तक छूट के साथ मिल रहे हैं लैपटॉप, जल्दी जानें; कहीं हाथ से न चली जाए बेहतरीन Deal

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Flipkart Sale Deals on Laptops: प्रसिद्ध ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर जून एपिक सेल चल रही है। इस दौरान स्मार्टफोन, आईफोन, वॉशिंग मशीन, एयर कंडीशनर समेत लैपटॉप को भारी छूट के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध किया गया है।

ये सेल जल्द ही खत्म होने वाली है और सस्ते डिवाइस को खरीदने का मौका भी हाथ से जा सकता है। हालांकि, सेल रहते आप सस्ते लैपटॉप को खरीद सकते हैं। 57 प्रतिशत तक की छूट के साथ अलग-अलग कंपनी के लैपटॉप खरीदने के लिए उपलब्ध हैं। आइए जानते हैं कि फ्लिपकार्ट पर जून एपिक सेल कब तक चलेगी और आप किन लैपटॉप को छूट के साथ खरीद सकते हैं?

Flipkart June Epic Sale End Date 2025

फ्लिपकार्ट पर जून एपिक सेल की शुरुआत 12 जून 2025 से हुई थी जो कि 18 जून 2025 तक जारी रहेगी। ऐसे में आपके पास 18 जून तक सस्ते सामान को खरीदने का मौका है। इससे पहले आप सेल के दौरान मिल रही बेहतरीन डील्स का फायदा उठा सकते हैं। आइए कुछ लैपटॉप के बारे में बताते हैं जो छूट के साथ खरीदने के लिए उपलब्ध हैं।

Apple MacBook AIR M2

एप्पल एम2 चिप वाला मैकबुक एयर खरीदने का सोच रहे हैं तो इसे भी छूट के साथ खरीद सकते हैं। स्पेशल प्राइज ऑफर के तहत मैकबुक एयर का 16 जीबी और 256 जीबी एसएसडी वेरिएंट 12% प्रतिशत छूट के साथ मिल रहा है। फ्लिपकार्ट जून एपिक सेल के दौरान इसे 85,900 रुपये की जगह 74,990 रुपये में बेचा जा रहा है।

UPI लेनदेन पर कैशबैक हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा एक्सिस बैंक पर 5 प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा। IDFC FIRST बैंक कार्ड पर भी 10 प्रतिशत तक ऑफ दिया जा रहा है। एक्सचेंज बोनस के जरिए 25,000 रुपये तक डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं। एक्सचेंज छूट का पूरा फायदा टर्म्स एंड कंडीशन के अप्लाई होने के बाद ही मिलता है।

HP 15R Laptop

एचपी का 2025 मॉडल लैपटॉप डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। एचपी 15आर इंटेल कोर i3 13वीं जनरेशन 1315U लैपटॉप 57% छूट के साथ लिस्टेड है। फ्लिपकार्ट से इस लैपटॉप को 74,990 रुपये की जगह 31,800 रुपये में खरीद सकते हैं। विंडो 11 प्रो, 8 GB रैम और 512 GB SSD वाला ये लैपटॉप बैंक ऑफर के बाद डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। IDFC FIRST Bank और Flipkart Axis Bank के कार्ड पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। ईएमआई ऑप्शन भी उपलब्ध है।

Samsung Galaxy Book4

सैमसंग गैलेक्सी बुक4 को 31 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। इसका मेटल इंटेल कोर i5 13th Gen 1335U लैपटॉप 82,789 रुपये की जगह 56,990 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है। इस पर भी बैंक ऑफर्स ऊपर बताए गए दो ऑफर्स की तरह है। हालांकि, ये लैपटॉप एक्सचेंज डिस्काउंट के साथ भी मिल रहा है जिससे इसकी कीमत काफी कम हो सकती है। पुराना लैपटॉप बदलकर 25,000 रुपये तक की छूट प्राप्त कर सकते हैं।

Lenovo Laptop

लेनोवो MSO’2024 AMD Ryzen 5 हेक्सा कोर 5625U को 44 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। फ्लिपकार्ट पर इसकी कीमत 68,990 रुपये की जगह 37,990 रुपये है। आप इसे बैंक ऑफर्स के जरिए काफी कम कीमत में खरीद सकते हैं। फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 5% अनलिमिटेड कैशबैक मिलेगा। 10 प्रतिशत तक छूट के लिए IDFC FIRST बैंक का कार्ड यूज करना होगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *