उड़ीना पावर हाउस में लगी आग , इतने गाँव में गहराया बिजली संकट..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

दतिया : सोमवार शाम उड़ीना पावर हाउस में अचानक भीषण आग लग गई। आग से एक बड़ा ट्रांसफार्मर और उपकरण जल गया। मौके पर पहुंची दमकल गाड़ी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। आग लगते ही आधे पूरे इलाके की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई।

सप्लाई बंद रहने से लोग बेहाल है। आग पर काबू पाने के बाद धीरे-धीरे सप्लाई शुरू की जाएगी। आग लगने से पावर हाउस से जुड़े लगभग 25 गांव में बिजली संकट खड़ा हो गया है। आग लगने का कारण भीषण गर्मी और ओवरलोड बताया जा रहा है।

जिले के भांडेर कस्बा से सटे उड़ीना गांव में पावर हाउस बना हुआ है। यहां से करीब 25 ग्रामीण इलाको को बिजली की सप्लाई होती है। पावर हाउस के 33/11 सब स्टेंशन के 10 एमवीए ट्रांसफार्मर से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते आग भीषण हो गई और ट्रांसफार्मर के अंदर से धुआं के साथ आग की तेज लपटे उठनी शुरू हो गई।

सूचना पुलिस और भांडेर नगरपालिका की दमकल की टीम को दी गई। मौके पर दमकल और पुलिस टीम पहुंच कर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। आग की लपटे देख पावर हाउस में काम करने वाले कर्मचारियों में भगदड़ मच गई।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

August 2026
S M T W T F S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

Leave a Comment