श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार दोपहर दर्शन के दौरान उस समय हंगामा हो गया, जब कुछ कांवड़ियों ने नंदी हॉल में प्रवेश कर गर्भगृह की ओर जाने का प्रयास किया। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया।
बताया जा रहा है कि निर्धारित दर्शन व्यवस्था के तहत कांवड़ियों को भगवान महाकाल को जल अर्पित करना था, लेकिन वे नंदी हॉल की ओर जाने लगे। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, बावजूद इसके कुछ कांवड़िये नंदी हॉल तक पहुंच गए और गर्भगृह में प्रवेश करने की कोशिश करने लगे।
इसी दौरान सुरक्षाकर्मियों और कांवड़ियों के बीच कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया। आरोप है कि कुछ कांवड़ियों ने सुरक्षाकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट की। घटना में एक सुरक्षाकर्मी के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि कुछ अन्य सुरक्षाकर्मियों के भी घायल होने की जानकारी सामने आई है।
घटना के बाद मंदिर परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मामले की जानकारी मिलने पर संबंधित अधिकारियों ने स्थिति को संभाला और घटना की जांच शुरू कर दी।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8232107
Total views : 8278574