जिले के श्रमिकों को मिली 06 करोड़ 35 लाख से अधिक की आर्थिक सहायता

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

श्रमिकों की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा को मिला नया आयाम

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली- जिले के निर्माण एवं असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए शासन द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। कलेक्टर राहुल देव के मार्गदर्शन और श्रम विभाग की सक्रिय पहल से अब तक 05 हजार 300 से अधिक श्रमिकों को 06 करोड़ 35 लाख 70 हजार रुपये से अधिक की सहायता राशि प्रदान की जा चुकी है। श्रम पदाधिकारी अभिषेक सिंह ठाकुर ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप श्रमिकों की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा को सशक्त करने के लिए छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल और छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल के तहत कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना, मिनीमाता महतारी जतन योजना, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना, मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना, मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना के अंतर्गत पंजीकृत 03 हजार 408 श्रमिकों को 02 करोड़ 92 लाख 71 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई।

इसी प्रकार छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल के अंतर्गत संचालित असंगठित कर्मकार मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना, असंगठित कर्मकार महतारी जतन योजना, असंगठित कर्मकार छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत पंजीकृत 01 हजार 929 असंगठित श्रमिकों को 03 करोड़ 43 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मिली।


योजनाओं का लाभ श्रमिकों तक पहुंचाने के लिए विकास खंडों और गांवों में शिविर आयोजित कर श्रमिकों का पंजीयन किया जा रहा है। इससे अधिक से अधिक श्रमिक इन योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं। शासन की इस पहल से श्रमिकों में उत्साह और खुशी का माहौल है। उन्हें न केवल आर्थिक सहायता मिल रही है, बल्कि उनकी सामाजिक सुरक्षा भी सुनिश्चित हो रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *