आबकारी सचिव  आर.संगीता पहुंची रायगढ़,मदिरा दुकानों के व्यवस्थित संचालन के दिए निर्देश..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

शैलेश शर्मा : रायगढ़ : सचिव आबकारी विभाग आर.संगीता आज औचक प्रवास में रायगढ़ पहुंची। यहां उन्होंने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में रायगढ़ और सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के आबकारी अमले की समीक्षा बैठक ली।

इस अवसर पर एमडी बेवरेज कॉर्पोरेशन  श्याम धावड़े, कलेक्टर रायगढ़  कार्तिकेया गोयल, कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़  धर्मेश साहू, पुलिस अधीक्षक रायगढ़ दिव्यांग पटेल, पुलिस अधीक्षक सारंगढ़-बिलाईगढ़  पुष्कर शर्मा भी बैठक में शामिल हुए।

सचिव आबकारी  आर.संगीता ने रायगढ़ और सारंगढ़-बिलाईगढ़ के मदिरा दुकानों एवं अहाता के सुव्यवस्थित संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने दोनों जिलों में कार्यरत एडीओ, उपनिरीक्षक एवं मैदानी अमले की जानकारी ली।

जिला रायगढ़ एवं सारंगढ़ में स्थित मदिरा दुकानों के संचालन हेतु जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग से समन्वय बनाकर कार्ययोजना अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए। मदिरा दुकानों में ओवर रेटिंग एवं मिलावट जैसी शिकायतें न हो इस हेतु आबकारी विभाग के प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारियों को मदिरा दुकान आबंटित कर उसके सतत् निगरानी के निर्देश दिए।

सचिव आबकारी  आर.संगीता ने मदिरा दुकानों में संचालित अहातों का नियमानुसार संचालन सुनिश्चित करने एवं साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। मदिरा दुकानों में मैन पावर उपलब्ध कराने हेतु नियोजित एजेंसी, सिक्युरिटी एजेंसी, कैश कलेक्शन एजेंसी एवं परिवहनकर्ता के प्रतिनिधियों से चर्चा कर उनकी समस्याओं का समाधान भी किया।

सचिव आबकारी  आर.संगीता ने ग्राहकों की मांग अनुसार समस्त प्रचलित ब्रांड की उपलब्धता की जानकारी मोबाईल एप के माध्यम से ग्राहकों को शीघ्र उपलब्ध कराने जाने की बात कही। आगामी महीनों में मदिरा दुकानों के समस्त सीसी टीवी कैमरों को इंटीग्रेटेड सिस्टम से जोड़कर मदिरा दुकानों की समस्त गतिविधियों को अधिकाधिक पारदर्शी बनाये जाने के संबंध में निर्देश दिए।

उन्होंने आबकारी अमले को प्रभावी ढंग से कार्य करने हेतु होमगार्ड के माध्यम से आवश्यक महिला बल उपलब्ध कराने हेतु कलेक्टर एवं एसपी को निर्देशित किया। मदिरा दुकान स्थानांतरण के संबंध में मदिरा दुकान विहीन क्षेत्रों में विहित प्रक्रियाओं का पालन करते हुए दुकानें स्थानांतरित करने के निर्देश दिए। राज्य स्तरीय दल द्वारा जिले की मदिरा दुकानों एवं अहातों का औचक निरीक्षण भी किया गया।

बैठक में अपर आयुक्त आबकारी  आर.के.मंडावी,  आशीष श्रीवास्तव, संयुक्त प्रबंध संचालक  पी.एल.साहू, सहायक आयुक्त आबकारी रायगढ़  रामकृष्ण मिश्रा, जिला आबकारी अधिकारी सारंगढ़  सोनल नेताम सहित आबकारी विभाग के मैदानी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *