राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ के Rajnandgaon शहर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। Purana Ganj Chowk के पास बस में सामान लोड करते समय बस के पीछे दबने से ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार Bhagirathi Sahu (27) निवासी ग्राम Singhola, Sharma Bus Travels की बस में चालक के रूप में कार्यरत था। शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे वह रोज की तरह पुराना गंज चौक के पास एक दुकान के सामने बस की डिक्की में दवाइयां लोड कर रहा था।
बताया जा रहा है कि बस के पहियों के आगे ईंट-पत्थर लगाकर वाहन को रोका गया था, लेकिन अचानक वे खिसक गए और बस पीछे की ओर लुढ़कने लगी। इससे पहले कि ड्राइवर कुछ समझ पाता, बस पीछे जाते हुए दीवार से जा टकराई और वह बस और दीवार के बीच दब गया।
इस हादसे में भागीरथी साहू की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
सुबह-सुबह हुई इस घटना से पुराना गंज चौक क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8219159
Total views : 8261763