धमतरी NEWS: 394 अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा, आरक्षक भर्ती

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

धमतरी। पुलिस लाईन रूद्री में पुलिस आरक्षक संवर्ग भर्ती परीक्षा प्रक्रिया में छटवें दिन पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय एवं भर्ती कमेटी के सदस्यों की उपस्थिति में बलौदाबाजार जिले के 1500 अभ्यर्थियों को बुलवाया गया था। जिसमें लगभग 465 अभ्यर्थी उपस्थित हुए जिनके दस्तावेजों की छानबीन परिक्षण किया गया एवं नाप जोक किया गया जिसमें 71 अभ्यर्थी अपात्र पाये गए। 394 अभ्यर्थी ही पात्र पाये गये जिसका 100 मीटर दौड़,800 मीटर दौड़,गोला फेंक,लंबी कूद,ऊची कूद सहित शारिरिक दक्षता का परीक्षा लिया गया है।

कुछ अपात्र एवं कुछ अभ्यर्थी के दस्तावेज में खामी पाये गए हैं,उन अभ्यर्थियों द्वारा दावा आपत्ति (अपील) की जा रही है जिसका पुलिस अधीक्षक धमतरी एवं भर्ती कमेटी द्वारा लगातार निराकरण किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अभ्यर्थियों से लगातार ये अपील की जा रही है

(01) उपरोक्त पुलिस भर्ती प्रक्रिया पूर्णतः कम्प्यूटरीकृत है।

(02) छत्तीसगढ़ जिला पुलिस बल भर्ती में पूर्णतः पारदर्शिता बरती जा रही है आप किसी के भी झांसे में ना आयें।

(03) यदि कोई अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती हेतु पैसा देते है एवं भर्ती कराने के लिए कोई पैसा लेते है, तो दोनों के उपर कानूनी कार्यवाही की जावेगी और उस अभ्यर्थी को पुलिस भर्ती की प्रक्रिया से अलग किया जावेगा।रायगढ़ में शराबी शिक्षक सस्पेंड:शराब पीकर स्कूल आना और स्कूल में पढ़ाई कराने के बजाए सो जाना स्टाफ से बदसलूकी करना


Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *