हरिहर क्षेत्र मदकू द्वीप में उपमुख्यमंत्री साव ने किया रूद्राभिषेक

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

(निर्मल अग्रवाल) : सरगांव – श्री हरिहर क्षेत्र केदार मदकू द्वीप में श्रावण मास के अंतिम सोमवार को राज्य के उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने सपत्नीक रूद्राभिषेक में सम्मिलित होकर राज्य में शांति खुशहाली की कामना के साथ पार्थिव शिवलिंग का पूजन अभिषेक किया।

कौशल्या शिवनाथ मण्डल के मण्डलेश्वर संत रामरूप दास महात्यागी के सानिध्य में श्री हरिहर क्षेत्र केदार मदकू द्वीप में पुरे श्रावण मास रूद्राभिषेक का आयोजन किया गया था जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालुओं सहित विशिष्ट जनों के द्वारा भी रूद्राभिषेक एवं पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।


भगवान भोलेनाथ के उपासना के पवित्र श्रावण मास के दिनांक 9 से 17 अगस्त तक शिवमहापुराण का आयोजन भी किया गया।कथा व्यास के रूप में पं कौशलेंद्र दुबे (कृष्णा महाराज) ने मध्यान्ह 2 बजे से सायं 6 बजे तक भगवान भोलेनाथ की कथा का श्रावण कराया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण किया।


 मास पर्यंत आयोजित रूद्राभिषेक में उपमुख्यमंत्री अरूण साव, जांजगीर सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े,
भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं वर्तमान विधायक धरमलाल कौशिक, पूर्व विधायक सियाराम कौशिक, कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला, पद्मश्री डॉ राधेश्याम बारले  रूद्राभिषेक पूजन सम्मिलित हुए।

द्वीप क्षेत्र में किए जाने वाली अनुष्ठान का विशिष्ट महत्व —

  श्री हरिहर क्षेत्र केदार मदकू द्वीप जो एक नदी द्वीप है जिसके परिवृत्त में सदानीरा शिवनाथ की धाराएं प्रवाहित होती है।

शिवनाथ की धाराएं मदकू द्वीप के समीप से गुजरते समय 28 अंश ईशान कोण में मुड़ने वास्तु का ऐसा दुर्लभ संयोग बनता है कि इस क्षेत्र में की जानेवाली साधनाएं तीव्र एवं शीघ्र फलदायी होती है। इसलिए इस द्वीप क्षेत्र में किए जाने वाले अनुष्ठानों का विशिष्ट महत्व है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *