आरंग नपा में 08 अतिरिक्त राशन दुकान खोले जाने की मांग

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

आरंग। नगर पालिका क्षेत्र आरंग के 15 वार्ड में 6015 राशन कार्डधारी के लिए 07 राशन दुकान संचालित है। इन्हीं राशन दुकानों से स्थानीय नागरिक राशन कार्ड लेकर राशन सामग्रियां प्राप्त करते है। इसमें गरीबी रेखा और सामान्य वर्ग भी शामिल है। ज्ञात हो कि 20 हजार से अधिक आबादीवाले नगर पालिका आरंग सीमा क्षेत्र का फैलाव बढ़ रहा है। नगर पालिका क्षेत्र में ग्राम बैहार, घुमराभाठा, ओड़का को सम्मिलित किए जाने के बाद वार्ड की संख्या बढ़कर 17 हो गया है। नपा में 15 राशन दुकान की जरूरत महसूस किया जा रहा है।
नपा क्षेत्र के इन तीनों गांवों में लगभग 1000 राशन कार्डधारी है।इस तरह कुल नपा में 7000 राशन कार्डधारी हो जायेंगें।


नपा क्षेत्र में 07 राशन दुकान होने से नागरिकों को राशन सामग्री लेने दो तीन किलोमीटर आना जाना पड़ता है। जिससे नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। खासकर इनमें खमतराई रोड, शक्ति नाला रोड, कलई रोड, अटल विहार और खरोरा रोड के राशन कार्ड धारी नागरिक सम्मिलित है।
स्थानीय नागरिकों की मांग है कि नगर पालिका क्षेत्र में 08 अतिरिक्त राशन दुकान प्रारंभ किए जाएं। जिससे कि नागरिकों को असुविधा न हो। वहीं आरंग में अब तक खाद्य विभाग का कार्यालय नहीं है। जिससे लोगों को छोटी छोटी कार्यो के लिए रायपुर जिला कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है।इस पर भी प्रशासन व जन-प्रतिनिधियों को ध्यान देने की आवश्यकता है।

संकलनकर्ता – रोशन चंद्राकर

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *