मासिक बैठक में होली मिलन समारोह, ग्रंथालय स्थापना एवं रायपुर मुख्यालय भवन मरम्मत में सहयोग का निर्णय

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

जे के मिश्र बिलासपुर ब्यूरो

बिलासपुर :  संघ के जिला शाखा अध्यक्ष रामकुमार यादव एवं सचिव किशोर शर्मा ने जानकारी दी कि आज की मासिक बैठक में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई। बैठक में संघ की सदस्यता अभियान को व्यापक रूप से बढ़ाने, कर्मचारियों की लंबित मांगों के समाधान हेतु रणनीति तैयार करने, तथा कर्मचारी भवन में एक ग्रंथालय की स्थापना करने जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

इसके अतिरिक्त, रायपुर मुख्यालय स्थित कर्मचारी भवन के मरम्मत कार्य में बिलासपुर शाखा द्वारा सहयोग देने का भी निर्णय लिया गया।

बैठक में उपस्थित संघ के मुख्य संरक्षक पीआर यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष जी आर चंद्रा ने सभी पदाधिकारियों को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने राज्य शासन से मांग की कि घोषणा पत्र के अनुरूप केंद्र के समान देय तिथि से महंगाई भत्ता, चार स्तरीय वेतनमान सहित अन्य लंबित मांगों पर शीघ्र निर्णय लिया जाए। कर्मचारियों में बढ़ती निराशा को देखते हुए, संघ द्वारा आगामी दिनों में इन मांगों को पूरा कराने के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्णय लिया गया।

बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों ने गुलाल लगाकर होली की खुशियां साझा कीं और सभी के सुख-समृद्धि की कामना की। बैठक का संचालन किशोर शर्मा ने किया एवं आभार प्रदर्शन रामकुमार यादव ने किया।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारी: पीआर यादव, जी आर चंद्रा, पवन शर्मा, रामकुमार यादव, किशोर शर्मा, ओम त्रिपाठी, चंद्रशेखर यादव, अमर पटेल, अरविंद गुप्ता, अजय धुर्वे, निरंकार तिवारी, अश्वनी पांडे, राजेश्वर वस्त्रकर, विनोद पांडे, दुर्गेश साहू, विनोद अहिरवार, ईश्वर पटेल, वृंदा दास मानिकपुरी, श्रीमती एम. बंजारे, दीप्ति बाजपेई, मधुसूद आर. चौधरी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment