रायपुर। लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद प्रदेश की राजनीती में अब वार पलटवार का दौर जारी है। 4 जून के बाद कांग्रेसी ढूंढने से भी नहीं मिलेंगे डिप्टी सीएम अरुण साव के इस बयान को लेकर कांग्रेस विधायक और जांजगीर प्रत्याशी शिवकुमार डहरिया ने पलटवार करते हुए कहा है कि अरुण साव मुगालते में हैं वह खुद सत्ता के दम पर चुनाव लड़कर अनर्गल बातें कर रहे हैं। बीजेपी नेता धरातल पर बात नहीं करते हैं।
विधायकों के परफॉर्मेंस लिस्ट तैयार करने वाली बात पर कहा कि प्रदेश के सरकार की परफॉर्मेंस खराब हैं, बाकी के परफॉर्मेंस की क्या ही बात की जाय। हमारा परफॉर्मेंस कैसा रहा यह बच्चों के रिजल्ट में आये मेरिट लिस्ट ने बता दिया है। भूपेश बघेल ने जो काम किया है वह सबके सामने है, अब जो भी काम बाकि हैं से सरकार करके दिखाए।
महत्वपूर्ण योजनाएं कांग्रेस की देन :
कांग्रेस नेताओं के रायबरेली दौरे पर डहरिया ने कहा कि क्या भाजपा के लोग दूसरे राज्यों में जाकर प्रचार नहीं कर रहे हैं ? पार्टी जिसको जिम्मेदारी देगी वह काम पूरी लगन के साथ पूरा किया जाता है। गांधी परिवार ने ही आजादी दिलाने के ;लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जेल से आजादी के लिए आंदोलन चलाये इसके साथ ही पंचायती राज, कम्प्यूटर क्रांति , हरित क्रांति, श्वेत क्रांति जैसी बड़ी और महत्वपूर्ण योजनाएं कांग्रेस सरकार की ही देन है।
महादेव एप को बंद क्यों नहीं कर रही सरकार :
पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने बीजेपी पर जमकर वार करते हुए कहा बीजेपी का आजादी में क्या योगदान रहा ? RSS और बीजेपी नेता अंग्रेजों के चाटुकार थे , मुखबिरी करते थे अंग्रेजों की। इस बार केंद्र में बीजेपी का सूपड़ा साफ होगा, परिवर्तन की लहार पुरे देश में है। कांग्रेस ने महादेव एप पर FIR कराया था. अमित शाह एप को बंद क्यों नहीं करा रहे ? केंद्र और राज्य दोनों जगह बीजेपी की सरकार है फिर भी बीजेपी महादेव एप को बंद क्यों नहीं कर रही है।




Author: Deepak Mittal










Total Users : 8168985
Total views : 8196846