राजधानी रायपुर में एक युवती ने स्टेशन रोड स्थित सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही गंज थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला गंज थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, युवती का नाम हनी गुप्ता है, जो चिरंजीवदास नगर, कोहाकुंडा, रायगढ़ निवासी दीपक गुप्ता की बेटी है। युवती पिछले कुछ दिनों से होटल में रह रही थी। वह आज छत पर पहुंची और अचानक नीचे छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस के मुताबिक, आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मर्ग कायम कर हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8243138
Total views : 8292068