देश के सबसे बड़े निजी बैंकों में से एक एचडीएफसी बैंक से बड़ी खबर सामने आई है। बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन और स्वतंत्र निदेशक अतनु चक्रवर्ती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने इस्तीफे में बैंक के कुछ कामकाज और प्रथाओं को लेकर गंभीर चिंता जताई है।
इस खबर के बाद एचडीएफसी बैंक के शेयरों पर प्रेशर दिख सकता है। एचडीएफसी बैंक के शेयर 0.40 प्रतिशत टूटकर 842 रुपये पर बंद हुए थे।
अपने इस्तीफे में लिखा कि पिछले दो वर्षों में बैंक में कुछ ऐसी घटनाएं और प्रक्रियाएं देखी गईं, जो उनके व्यक्तिगत मूल्यों और नैतिकता के अनुरूप नहीं थीं। उन्होंने साफ कहा कि यही उनके इस्तीफे की मुख्य वजह है और इसके अलावा कोई अन्य कारण नहीं है।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8216012
Total views : 8257793