सायबर अपराधियों ने इज़ाद किया नया तरीका

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

मुंगेली पुलिस ने सतर्क रहने की अपील

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली- सायबर अपराध के मामले बड़ी तेजी से देश मे अपने पांव पसारते जा रही है और छोटे छोटे कस्बों तक मे इनकी आमद हो चुकी है। सायबर अपराधी बड़ी चालाकी से लोगों को अपने जाल में फंसाने में कामयाब होते जा रहे है। उनके द्वारा अपनाए गए तरीकों की जानकारी के प्रति जब जब लोग जागरूक होते है तब तब इनके द्वारा पैटर्न बदलकर नए तरीके इज़ाद कर लिए जाते है ताकि किसी को आसानी से इसकी भनक न लगे।


कुछ ऐसा ही नया तरीका उनके द्वारा फिर से अपनाया जा रहा
सायबर फ्रॉड के द्वारा फर्जी कॉल,मैसेज,सोशल मीडिया के माध्यम से 10वीं, 12वीं की परीक्षा मे बच्चे फेल हो गये है, परीक्षा मे उत्तीर्ण कराने या अच्छे अंक दिलाने के नाम पर पैसे की मांग की जा रही है खासकर अभी जब परीक्षाएं हो चुकी है और रिजल्ट घोषित हो रहे नए शिक्षण वर्ष का आगाज हो गया है तब ये सायबर अपराधियों का पिक समय है जिसे भुनाने वे लगे हुए है।


मुंगेली पुलिस ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील करते हुए इसकी तुरंत सूचना नजदीकी थाना या सायबर हेल्पलाइन नंबर 1930 में कॉल कर शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा गया है ताकि किसी भी सायबर अपराधियों के चुंगल में आप न फंसे।


नागरिकों के सेवा को सदैव रहने वाली मुंगेली पुलिस ने नागरिको को इससे बचने के उपाय भी साझा किए है।

बचाव के उपाय

किसी अनजान कॉल या मैसेज पे भरोसा न करें

पेपर लीक, पास कराने,नम्बर बढ़वाने सम्बन्धी कॉल पे पुलिस और शिक्षकों को सूचित करें

अपने बैंक डिटेल, निजी डेटा,पहचान, ओटीपी किसी से साझा न करें

सोशल मीडिया के अनजाने लिंक या विज्ञापन पे क्लिक न करें

सायबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 या www.cybercrime.govt.in पे शिकायत दर्ज करें

सावधान रहें, सुरक्षित रहें, आपकी जागरूकता सायबर अपराधियो के जड़ो को काटने में कारगर सिद्ध होगी ।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

August 2026
S M T W T F S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

Leave a Comment