सायबर जन जागरूकता पखवाड़ा, थाना सरगांव ने सायबर ठगी के प्रति लोगों को किया जागरूक ,बताए सुरक्षा के उपाय……

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली

सरगांव- वर्तमान समय में लगातार बढ़ रहे सायबर ठगी के मामले को लेकर राज्य में दिनांक 5 अक्टूबर से लेकर 19 अक्टूबर तक सायबर जन जागरूकता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज आज थाना सरगांव के द्वारा साप्ताहिक बाजार स्थल में सहायक उप निरीक्षक अजय चौरसिया एवं स्टाफ के द्वारा करीब 300 की संख्या में उपस्थित ग्रामीणों को साइबर ठगों से सुरक्षित रहने एवं ध्यान रखने योग्य महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई किसी अंजान व्यक्ति के द्वारा फोन पर दी गई सूचना के झांसे में नहीं आने लालच में आकर किसी अंजान लिंक को क्लिक नहीं करने की समझाइश दी गई .

ज्ञात हो कि क्षेत्र में साइबर ठगी के मामले बुरी तरह अपना पांव पसार रहे है जिसके चलते मुंगेली जिला पुलिस ने सुरक्षागत दृश्टिकोण के मद्देनजर लोगों को इससे बचने जागरूकता अभियान चलाया गया। उन्होंने लोगों को महत्वपूर्ण साइबर सुरक्षा उपायों पर विस्तार से बताया गया औऱ साइबर क्राइम के चलित इन बिंदुओं पर महत्वपूर्ण रूप से टिप्स बचाव हेतु दिए गए।

1. टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) का महत्व- ग्रामीणों को अपने सभी ऑनलाइन खातों पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) का उपयोग करने की सलाह दी गई, ताकि हैकिंग की संभावना कम हो।

2. प्रोफाइल की प्राइवेसी ऑन रखना- सोशल मीडिया अकाउंट्स की प्राइवेसी सेटिंग्स को हमेशा निजी रखें, ताकि केवल विश्वसनीय लोग ही आपकी जानकारी देख सकें।

3- अनजान लोगों से सोशल मीडिया पर मित्रता के खतरे–अनजान लोगों से दोस्ती करने के खतरों पर विशेष जोर दिया गया, ताकि फ़िशिंग और पहचान चुराने जैसे अपराधों से बचा जा सके।

4. सेक्सटॉर्शन से बचाव– सेक्सटॉर्शन के मामलों में सावधान रहने और किसी भी संदिग्ध स्थिति में तुरंत पुलिस या साइबर सेल से संपर्क करने की सलाह दी गई।

5. शेयर मार्केट और ट्रेडिंग फ्रॉड–ऑनलाइन निवेश और ट्रेडिंग से जुड़े धोखाधड़ी के मामलों को लेकर जागरूक किया गया, और निवेश से पहले अच्छे से जांच-पड़ताल करने की सलाह दी गई।

6. संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करना– ग्रामीणों को किसी भी अज्ञात या संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचने के लिए सतर्क किया गया, ताकि मैलवेयर और वायरस से बचा जा सके।

7– मजबूत पासवर्ड का उपयोग- ग्रामीणों को अपने सभी ऑनलाइन खातों के लिए मजबूत और अनोखे पासवर्ड का उपयोग करने की सलाह दी गई, ताकि अकाउंट को सुरक्षित रखा जा सके।

थाना सरगांव पुलिस द्वारा लोंगो के सुरक्षा को लेकर हर संभव उलेखनीय प्रयास किये जा रहे है जो निश्चित रूप से प्रसंसनीय है इस दिशा में सबको गम्भीरता से सचेत होने की जरूरत है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *