चिकित्सा शिक्षा विभाग, मंत्रालय रायपुर ने सुपरस्पेशलिटी चिकित्सकों के संविदा वेतनमान में व्यापक संशोधन संबंधी आदेश जारी किया है। यह संशोधित वेतनमान आज यानी 1 मई 2025 से लागू होगा।
जारी आदेशानुसार, प्राध्यापक (सुपरस्पेशलिटी) के संविदा वेतन को ₹3,00,000 प्रति माह तक बढ़ाया गया है, जबकि सहायक प्राध्यापक (सुपरस्पेशलिटी) को अब ₹2,50,000 प्रति माह, तथा एक अन्य श्रेणी के सहायक प्राध्यापक को ₹1,50,000 प्रति माह वेतन प्राप्त होगा।
इसके अतिरिक्त सीनियर रेसीडेंट (सुपरस्पेशलिटी) को ₹1,00,000 प्रति माह का संशोधित वेतन प्रदान किया जाएगा।

Author: Deepak Mittal










Total Users : 8167752
Total views : 8195151