बंगाल-पंजाब उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की कैंडिडेट लिस्ट

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पंजाब और पश्चिम बंगाल विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट फाइनल कर लिया है. बंगाल की छह विधानसभा सीटों पर आगामी 13 नवंबर को उपचुनाव होने हैं. यह साफ हो गया है कि राज्य में कांग्रेस और वाममोर्चा मिलकर चुनाव नहीं लड़ेंगे. कांग्रेस और लेफ्ट के गठबंधन की बात करें तो इसकी शुरुआत साल 2016 में हुई जब दोनों दलों के बीच मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ने पर सहमति बनी थी.उपचुनाव के लिए बंगाल में सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस व भाजपा अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है.

छवि

पंजाब विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशियों की सूची जारी की. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन की स्वीकृति के बाद सूची जारी कर दी गई है.  डेरा बाबा नानक से कांग्रेस ने जतिंदर कौर, छब्बेवाल से रनजीत कुमार, गिद्दड़बाहा से अमरिता वड़िंग, बरनाला से कुलदीप कुमार ढिल्लो और सिताई सीट से हरिहर रॉय सिंहा को टिकट दिया गया है. वहीं, आज ही भारतीय जनता पार्टी ने भी उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों का एलान किया है.

बता दें कि भारत चुनाव आयोग ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को आगामी उपचुनावों के लिए आदर्श आचार संहिता के कारण 6 जिलों में ग्रामीण आवास योजना के तहत घर-घर सर्वेक्षण को स्थगित करने का निर्देश दिया. इन सीटों के लिए 13 नवंबर को मतदान होना है जिसके लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *