सरकारी जमीन अवैध कब्जे को लेकर राईस मिल संचालक द्वारा बलौदा बाजार के सुहेला के गांव में ग्रामीण के साथ मारपीट के मामले की जांच के लिए प्रदेश कांग्रेस ने कमेटी बनाई है। इसके संयोजक पूर्व प्रत्याशी शैलेश नितिन त्रिवेदी हैं।
त्रिवेदी के अलावा पूर्व विधायक जनकलाल वर्मा, सुरेन्द्र शर्मा, विद्याभूषण शुक्ला और जिला अध्यक्ष सुमित्रा धृतलहरे व अन्य हैं। जांच कमेटी ग्रामीणों से जांच कर अपनी रिपोर्ट पीसीसी को देगी।

इसी तरह बस्तर इलाके के एक गांव में हुए वाहन दुर्घटना में दो ग्रामीणों की मौत और कई अन्य के घायल होने की घटना की जांच के लिए भी एक कमेटी विधायक लखेश्वर बघेल के संयोजकत्व में बनाई गई है। यह कमेटी भी पीड़ितों और ग्रामीणों से मुलाकात कर हादसे के कारणों और सरकार द्वारा पीड़ितों को दी गई सहायता के बारे में पता करेंगी।

Author: Deepak Mittal










Total Users : 8163156
Total views : 8187868