कलेक्टर-एसपी पहुंचे लालपुरथाना, 18 दिसंबर के कार्यक्रम हेतु तैयारियों का लिया जायजा

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली

मुंगेली – जिले में लोरमी विकासखंड के लालपुरथाना में 18 दिसंबर को गुरुघासीदास जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संभावित आगमन के दृष्टिगत कलेक्टर राहुल देव और पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने की जा रही तैयारियों का जायजा लिया।

उन्होंने वहां टेंट एवं पंडाल व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, साफ-सफाई, बेरिकेटिंग, लाइटिंग, साउंड सिस्टम, हेलीपेड व्यवस्था सहित अन्य तैयारियों की जानकारी ली।

पुलिस अधीक्षक ने पार्किंग, कारकोड, वाहन व्यवस्था, कानून व्यवस्था, ट्रैफिक रूट चार्ट आदि के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय सहित संबंधित अधिकारी और समिति के सदस्यगण मौजूद रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *