लॉ एंड ऑर्डर के संबंध में कलेक्टर-एसपी ने ली राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त बैठक

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

लॉ एंड ऑर्डर के संबंध में कलेक्टर-एसपी ने ली राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त बैठक

राजस्व एवं पुलिस की टीम आपसी सामंजस्य के साथ कार्य करें, लोक शांति भंग करने वाली गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखें- कलेक्टर  विलास भोसकर

आमजन का प्रशासन के प्रति भरोसा बढ़े, अपने दायित्व का संवेदनशीलता और गम्भीरतापूर्वक निर्वहन करना सुनिश्चित करें- एसपी योगेश पटेल

 

कलेक्टर विलास भोसकर एवं पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने शुक्रवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में जिले में कानून व्यवस्था के संचालन एवं नियंत्रण के सम्बन्ध में राजस्व  एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली। बैठक में कलेक्टर भोसकर ने कहा कि जिले में शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए राजस्व एवं पुलिस विभाग को संयुक्त प्रयास करते हुए आपसी सामंजस्य के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि लोक शांति भंग करने वाली गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखें तथा आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें।

अपने सूचना तंत्र को मजबूत करें, ताकि किसी भी घटना की सूचना आप तक पूर्व में पहुंच जाएं, जिससे समय पर कार्यवाही हो। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय एवं सामाजिक समस्याओं के निराकरण के लिए कानूनी अधिकारों का प्रयोग करते हुए नियमानुसार कार्यवाही करें। जनप्रतिनिधियों एवं ग्राम वासियों से संपर्क कर बैठक कर क्षेत्रीय मांग एवं विवाद की स्थिति में चर्चा के द्वारा समाधान करने का प्रयास करें। उन्होंने सभी अधिकारियों को सजगता एवं सतर्कता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

बैठक में पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने कहा कि धरना प्रदर्शन, रैली, जुलूस के समय पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारी उपस्थित रहें। यदि किसी स्थान पर चक्का जाम की स्थिति निर्मित होती है, तो सबसे पहले लोगों को समझाएं, सम्बन्धित विभाग के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहें। बाउंड ओवर की कार्यवाही के बाद संबंधित थाने को भी सूचित करें जिससे कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग हो सके। उन्होंने कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए ब्लैक स्पॉट पर नियमित रूप से भ्रमण एवं निरीक्षण किए जाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली असामाजिक गतिविधियों पर विशेष ध्यान रखें एवं ऐसे व्यक्तियों की पहचान कर जानकारी एकत्र करें। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में स्थानीय निर्वाचन होने वाले हैं, इसके लिए पूर्व तैयारी सुनिश्चित करें। आम जनता पर प्रशासन के प्रति भरोसा रहे। लोगों के प्रति संवेदनशील रहें तथा गम्भीरतापूर्वक ढंग से अपने दायित्व का निर्वहन करें। बैठक में कानून व्यवस्था बनाए रखने के सम्बंध में अन्य विषयों पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान अपर कलेक्टर सुनील नायक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लों सहित राजस्व एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती हेतु अनंतिम मेरिट सूची जिले की वेबसाइट पर जारी

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *