कॉकरोच जनता पार्टी का एक्स अकाउंट बैन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

मुख्य न्यायधीश जस्टिस सूर्यकांत के एक बयान से मचे बवाल के बाद बनी कॉकरोच जनता पार्टी का एक्स अकाउंट बैन कर दिया गया है। दरअसल CJI सूर्यकांत ने बीते सप्ताह सुप्रीम कोर्ट में एक मामले की सुनवाई के दौरान देश के बेरोजगार युवाओं की तुलना कथित तौर पर कॉकरोच से कर दी थी।

उनके बवाल बढ़ने के बाद इस बयान पर सफाई भी दी थी। हालांकि युवाओं ने इस बयान का कड़ा विरोध किया और इसी कड़ी में कॉकरोच जनता पार्टी की शुरुआत की गई थी। मजाक मजाक में शुरू की गई इस पार्टी के सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर बन गए थे।

लेकिन अब पार्टी का एक्स अकाउंट भारत में बैन हो गया है। हालांकि जानकारी के मुताबिक पार्टी का इंस्टाग्राम पेज अब भी दिखाई दे रहा है। इससे पहले कॉकरोच जनता पार्टी के पेज ने गुरुवार को ही फॉलोअर्स के मामले में भाजपा को पीछे छोड़ दिया था। इंस्टाग्राम पर पार्टी के पेज के 1 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वहीं बीजेपी के 87 लाख फॉलोअर्स हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment