रायपुर।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन एवं गगनयात्री शुभांशु शुक्ला को Axiom-4 मिशन की ऐतिहासिक सफलता पर बधाई दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्वीट के माध्यम से इस उपलब्धि को भारत के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया।
मुख्यमंत्री ने ट्वीट में लिखा:
“गगन में लहराया तिरंगा, बढ़ाया मातृभूमि का मान।
आसमान को छूने पहुंचा, भारत की संतान।
Axiom-4 मिशन की ऐतिहासिक सफलता पर पायलट ग्रुप कैप्टन, भारतीय गगनयात्री शुभांशु शुक्ला को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।
समूचे देशवासियों की आकांक्षाओं, विश्वास एवं शुभकामनाओं के साथ आप अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में पहुंचने वाले प्रथम भारतीय बनने की उपलब्धि हासिल करेंगे।
भारत के इस बेटे पर देश को गर्व है।
जय हिंद! जय भारत!”
मुख्यमंत्री साय ने शुभांशु शुक्ला को “भारत की संतान” बताते हुए कहा कि उन्होंने अंतरिक्ष की ऊंचाइयों पर तिरंगा फहराकर देश की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाई दी है। यह मिशन भारत की वैज्ञानिक प्रगति, तकनीकी सामर्थ्य और गगनयान कार्यक्रमों के प्रति समर्पण का प्रतीक है।
भारत के लिए गर्व का क्षण
Axiom-4 मिशन के तहत शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष यात्रा भारत के लिए एक मील का पत्थर है। वे अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) में पहुंचने वाले प्रथम भारतीय बन सकते हैं, जिससे भारत की उपस्थिति वैश्विक अंतरिक्ष कार्यक्रमों में और भी मजबूत होगी।
छत्तीसगढ़ के लिए विशेष गौरव
शुभांशु शुक्ला की इस उपलब्धि से न केवल देश बल्कि छत्तीसगढ़ राज्य को भी विशेष गौरव प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री के ट्वीट के बाद राज्यभर से उन्हें शुभकामनाएं मिल रही हैं और सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया है।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8183732
Total views : 8216327