छत्तीसगढ़ का जशपुर अब सिर्फ़ प्राकृतिक खूबसूरती के लिए ही नहीं, बल्कि पर्यटन और कृषि क्रांति के लिए भी जाना जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को बगिया स्थित सीएम कैंप कार्यालय में इस महाअभियान की शुरुआत की।
इस मौके पर जशपुर जम्बूरी के विशेष वीडियो का लोकार्पण किया गया और पर्यटन क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वाले स्व-सहायता समूहों और युवाओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
क्या कहा मुख्यमंत्री साय ने?
???? “जशपुर अब तेजी से पर्यटन और कृषि क्रांति की दिशा में बढ़ रहा है। आने वाले समय में इसका सीधा लाभ किसानों और स्व-सहायता समूहों को मिलेगा।”
कार्यक्रम में शामिल रहे दिग्गज
-
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा
-
विधायक गोमती साय और रायमुनी भगत
-
जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय
-
बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और नागरिक
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8232064
Total views : 8278519