CM साय ने नगर पंचायत गुंडरदेही को दी बड़ी सौगात, ₹232 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बालोद: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नगर पंचायत गुंडरदेही को बड़ी सौगात दी है। स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के पावन अवसर पर बालोद जिले के गुंडरदेही में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण में हिस्सा लिया। इस दौरान जिले के सर्वांगीण विकास को गति देने के उद्देश्य से ₹232 करोड़ से अधिक की लागत वाले विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सुशासन सरकार ने अपने सफल दो वर्षों के कार्यकाल में जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। सरकार द्वारा लगातार कल्याणकारी योजनाओं और विकास परियोजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है, जिससे समाज के हर वर्ग के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य प्रदेश के हर क्षेत्र का संतुलित विकास सुनिश्चित करना है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल और नगरीय सुविधाओं के विस्तार से लोगों को बेहतर जीवन स्तर उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि इन विकास कार्यों से बालोद जिले सहित नगर पंचायत गुंडरदेही को नई पहचान मिलेगी और क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्राप्त होगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *