(जे के मिश्र ) बिलासपुर/ अटल यूनिवर्सिटी में एक बार फिर जोरदार हंगामे ने माहौल गरमा दिया है। ABVP के सदस्यता अभियान के दौरान छात्रों के बीच विवाद भड़क गया, जो जल्द ही झड़प में बदल गया। मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। छात्रों और पुलिस के बीच जमकर झूमाझटकी हुई, और पुलिस पर छात्रों की पिटाई का आरोप लगाया जा रहा है। इस घटना के बाद गुस्साए छात्रों ने कुलपति कार्यालय के बाहर नारेबाजी शुरू कर दी।

सूत्रों के अनुसार, यह विवाद भाजपा की सदस्यता जबरन कराने को लेकर शुरू हुआ था। कुछ छात्रों ने आरोप लगाया कि प्रशासनिक दबाव के चलते कोनी थाना की पुलिस ने छात्रों पर लाठियां बरसाईं। इस घटना में तीन छात्रों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विवाद के बाद से यूनिवर्सिटी कैंपस में तनाव का माहौल बना हुआ है, और छात्रों के बीच आक्रोश देखा जा रहा है।
Author: Deepak Mittal









