नई दिल्ली: अफगानिस्तान में सत्ता संभाल रहे तालिबान के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि उसने पाकिस्तान के कई प्रमुख सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं। मंत्रालय के अनुसार, यह कार्रवाई पाकिस्तान की ओर से अफगान क्षेत्र में किए गए हालिया हमलों के जवाब में की गई।
तालिबान के बयान में कहा गया है कि उनकी वायुसेना ने नूर खान एयरबेस, क्वेटा स्थित 12वीं कोर, खैबर पख्तूनख्वा के मोहम्मद एजेंसी क्षेत्र और घलानी सैन्य अड्डों को निशाना बनाया। इन ठिकानों पर “सटीक और समन्वित” हमले किए जाने का दावा किया गया है, जिससे भारी नुकसान होने की बात कही गई है।
जवाबी कार्रवाई का दावा
तालिबान के अनुसार, पाकिस्तान ने काबुल और बगराम एयरबेस समेत अन्य इलाकों में हवाई हमले किए थे, जिसके जवाब में यह कदम उठाया गया। मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि यदि पाकिस्तान ने दोबारा अफगान हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया या आक्रामक कार्रवाई की, तो उसे कड़ा जवाब दिया जाएगा।
हालांकि, इन दावों पर पाकिस्तान की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
काबुल में धमाकों की आवाज
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, काबुल में जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं। तालिबान सरकार का कहना है कि उसने पाकिस्तानी विमानों पर फायरिंग की और एंटी-एयरक्राफ्ट व मिसाइल डिफेंस सिस्टम सक्रिय किए।
दोनों देशों के बीच जारी टकराव चौथे दिन में प्रवेश कर चुका है, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
ट्रंप ने जताई थी रुचि
बगराम एयरबेस वही पूर्व अमेरिकी सैन्य अड्डा है, जिसमें अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले वर्ष दोबारा रुचि दिखाई थी।
फिलहाल हालात पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजर बनी हुई है। दोनों देशों के बीच बढ़ता सैन्य तनाव दक्षिण एशिया की सुरक्षा स्थिति के लिए चुनौती बन सकता है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8162236
Total views : 8186468