बच्चों व शिक्षकों ने की शोक संतप्त परिवार की आर्थिक मदद…मौन धारण कर दिए श्रद्धांजलि

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

आरंग।शनिवार को शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चरौदा में शिक्षकों के मार्गदर्शन में बच्चों ने बाल कैबिनेट का बैठक रखा। जिसमें शाला में स्वच्छता, अनुशासन व्यवस्था, पर्यावरण संरक्षण, सहित शैक्षिक गतिविधियों पर चर्चा किए। वहीं शाला में पूर्व छात्र रहे 27 वर्षीय सुखचंद गेंड्रे जिनका दो दिवस पूर्व सड़क दुघर्टना में आकस्मिक निधन हो गया। उन्हें बच्चों ने मौन धारण व गायत्री मंत्र की स्तुति कर श्रद्धांजलि दिए।

साथ ही शोक संतप्त गरीब परिवार को राशि एकत्रित कर आर्थिक मदद करने का निर्णय लिया। जिस पर बच्चों व शिक्षकों ने मिलकर ढाई हजार रुपए एकत्रित कर सुखचंद के घर पहुंचकर उनके परिवार को दशगात्र कार्यक्रम के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान किये। वहीं आरंग के मां विद्या बीज सहकारी समिति ने भी शोक संतप्त परिवार को पांच हजार रुपए नगद व चांवल प्रदान कर संतप्त परिवार को सांत्वना दिये। शिक्षकों ने बताया सुखचंद बहुत ही होनहार छात्र थे। दिसंबर में आरक्षक भर्ती परीक्षा में वह फिजिकल टेस्ट में शामिल होने वाले थे।वहीं स्वयंसेवी सामाजिक संगठन पीपला वेलफेयर फाउंडेशन ने भी सुखचंद के घर चरौदा पहुंचकर परिवार वालों को सांत्वना देकर सुखचंद को श्रद्धांजलि दिए हैं।

संकलनकर्ता – रोशन चंद्राकर

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *