शासकीय प्राथमिक शाला लोहदा में लोकतांत्रिक तरीके से बाल केबिनेट चुनाव संपन्न-तान्या बनी प्रधानमंत्री…

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

मुंगेली – शासकीय प्राथमिक शाला लोहदा संकुल केंद्र-धमनी,वि.ख.-पथरिया में शासन के आदेशानुसार व विकास खण्ड शिक्षाधिकारी पी.एस. बेदी ,संकुल प्राचार्य अजय कमल ,संकुल समन्वयक मोहन लहरी के मार्गदर्शन में बाल केबिनेट/युवा एवं इको क्लब का गठन कराया गया, चुनाव प्रक्रिया पूर्ण रूप से लोकतांत्रिक तरीके से कराया गया, सर्वप्रथम प्रधानमंत्री, शिक्षामंत्री, वित्तमंत्री, खेलमंत्री, कानून एवं सुरक्षामंत्री स्वच्छता एवं स्वास्थ्य मंत्री, पर्यावरण मंत्री,कृषि उद्योग मंत्री कुल आठ पदों के लिए नामांकन फॉर्म भराया गया .

प्रधानमंत्री पद के लिए कुमारी तान्या साहू, यश साहू शिक्षामंत्री पद के लिए कुमारी बिंदिया साहू,ऋषभ साहू वित्त मंत्री पद के लिए पायल साहू,गीता साहू खेल मंत्री पद के लिए हेमलता साहू,तरुण साहू कानून एवं सुरक्षा मंत्री पद के लिए मानसू साहू,दामिनी साहू स्वच्छता एवं स्वास्थ्य मंत्री पद के लिए अंजलि साहू,रामेश्वर साहू पर्यावरण मंत्री पद के लिए चांदनी साहू, भावेश साहू कृषि उद्योग मंत्री पद के लिए पल्लवी साहू, टिकेंद्र श्रीवास ने निर्वाचन हेतु नामांकन फॉर्म दाखिल किये, नाम वापसी के लिए समय दिया गया .

कोई भी प्रत्याशी नाम वापसी नहीं लिए ,चुनाव प्रचार के लिए दो दिन का समय दिया गया सभी प्रत्याशियों ने जमकर चुनाव प्रचार किया मतदाताओं को अपने पक्ष में लुभाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए किसी ने चॉकलेट वितरित किए तो किसी ने सभी मतदाताओं से हाथ जोड़कर आशीर्वाद लिए चुनाव शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने के लिए रिटर्निंग ऑफिसर- संस्था के प्रधान  पाठिका के द्वारा चुनाव अधिकारी पीठासीन, मतदान अधिकारी क्रमांक 1, मतदान अधिकारी क्रमांक 2, मतदान अधिकारी क्रमांक 3, नियुक्त किए गए थे इन अधिकारियों को प्रशिक्षित भी किया गया था,

ताकि चुनाव आसानी से संपन्न कराया जा सके रिटर्निंग ऑफिसर के द्वारा चिन्हांकित मतदाता सूची प्रकाशित की किया गया था,जिसमें कक्षा तीसरी से पांचवी के छात्र-छात्राएं के नाम सूची में शामिल थे, चुनाव प्रक्रिया बैलेटपेपर के माध्यम से संपन्न हुआ इसके लिए बैलेट  पेपर का निर्माण रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा कराया गया था.

सभी मतदाताओं को बैलट पेपर उपलब्ध कराकर अपनी पसंद के प्रत्याशी चुनने हेतु मतदान कराया गया सभी प्रत्याशियों ने मतदान के दौरान एक-एक मतदान अभिकर्ताओं का नियुक्त किया गया था, चुनाव प्रक्रिया में गोपनीयता बनाए रखने के लिए एक बूथ कक्ष का निर्माण किया गया था, जिसमें मतदाता अपने पसंद के उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगाकर मतदान पेटी में अपना मतपत्र डालते गए,मतदाता मतदान करने के बाद सेल्फी जोन में जाकर सेल्फी लिए और गर्व महसूस करते थे इसके लिए विशेष रूप से सेल्फी जोन बनाया गया था.

चुनाव प्रक्रिया सुबह 8:00 से प्रारंभ होगा 11:00 बजे तक चली 11:00 बजने में जब 5 मिनट काम था तब पीठासीन अधिकारी द्वारा टोकन बांटा गया, मतदान समाप्ति के बाद मतदान पेटी को एजेंट के समक्ष सीलिंग किया गया, 10 मिनट बाद मतगणना के लिए एजेंट के समक्ष मतदान पेटी को खोला गया, मतगणना पूर्ण पारदर्शिता के साथ किया गया, रिजेक्ट मतपत्र को एजेंट को दिखाकर अलग से रखा गया, चुनाव परिणाम इस प्रकार रहा प्रधानमंत्री पद के लिए तानिया  साहू विजय रही.

शिक्षा मंत्री पद के लिए बिंदिया साहू, वित्त मंत्री के लिए पायल साहू,खेल मंत्री के लिए हेमलता,कानून एवं सुरक्षा मंत्री के लिए मानसून साहू, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य मंत्री के लिए अंजलि,पर्यावरण मंत्री के लिए चांदनी साहू,कृषि उद्योग मंत्री के लिए पल्लवी साहू निर्वाचित हुए,कुछ पदों पर काटें की टक्कर देखने को मिला,निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को चुनाव परिणाम लिखित रूप में दिया गया.

एवं निर्वाचित पदाधिकारी को शाला परिवार की ओर से बधाई दिए व मिठाई खिलाकर एवं तिलकलगाकर, पुष्प गुच्छ से सम्मानित किया गया,सभी बच्चों ने स्वागत में तालियां बजाई एवं विजय जुलूस निकालकर डीजे में गाना बजाकर नृत्य कर खुशियां मनाएं,निर्वाचित बाल सांसदों का शपथ ग्रहण समारोह बहुत जल्द किया जायेगा, इस तरह शासकीय प्राथमिक शाला लोहदा में बाल संसद कैबिनेट एवं युवा एवं इको क्लब का चुनाव संपन्न हुआ, इस कार्य को संपन्न कराने के लिए शासकीय प्राथमिक शाला लोहदा की प्रधान पाठिका सुशीला ध्रुव, शिक्षक बलजीत सिंह कांत, शिक्षक प्रवीण कोशले ने कड़ी मेहनत किए एवं तैयारी में कोई कमी न रहे इसका विशेष ध्यान रखा गया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

August 2026
S M T W T F S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

Leave a Comment