कोरबा पहुंचे मुख्यमंत्री साय, अटल स्मृति भवन का किया भूमिपूजन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

कोरबा: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार को कोरबा पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस लाइन के समीप प्रस्तावित नवीन जिला भारतीय जनता पार्टी कार्यालय “अटल स्मृति भवन” का विधिवत भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री के आगमन से पहले युवा कांग्रेस ने किसानों की मौत के विरोध में प्रदर्शन किया, जिसके दौरान कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया।

भूमिपूजन कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री साय ने पूजा-अर्चना की और उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने अटल स्मृति भवन को भाजपा संगठन के लिए प्रेरणा का केंद्र बताते हुए कहा कि यह कार्यालय संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक सशक्त बनाएगा। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में मंच पर कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

भाजपा नेताओं ने कहा कि अटल स्मृति भवन का निर्माण पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों और आदर्शों को समर्पित रहेगा और यह संगठन के लिए मार्गदर्शक केंद्र के रूप में कार्य करेगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *