रायपुर: Vishnu Deo Sai ने नवा रायपुर स्थित अपने निवास में आयोजित समारोह में Akanksha Satyavanshi को सम्मानित किया। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फिजियोथेरेपिस्ट और छत्तीसगढ़ की बेटी आकांक्षा सत्यवंशी को मुख्यमंत्री ने उपहार स्वरूप Tata Sierra कार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की बेटियों ने विश्व कप जीतकर देश और राज्य का गौरव बढ़ाया है।
मुख्यमंत्री ने महिला क्रिकेट टीम के सम्मान और प्रोत्साहन के लिए Tata Motors की पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह कदम खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने वाला है। उन्होंने कहा कि राज्य में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है और सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रदेश में खेल अधोसंरचना के विकास से खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण मिल रहा है, जिसके कारण वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि Bastar Olympics और Sarguja Olympics जैसे आयोजनों के माध्यम से दूर-दराज के क्षेत्रों के युवाओं को भी खेलों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
इस अवसर पर आकांक्षा सत्यवंशी ने मुख्यमंत्री के स्नेह और प्रोत्साहन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विश्व कप जीतकर लौटने के बाद मुख्यमंत्री ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से मिलने के लिए आमंत्रित किया, जो उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके जीवन का यादगार पल है और इससे उनका मनोबल और बढ़ेगा।
कार्यक्रम में भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल के अध्यक्ष Dr. Rampratap Singh, आकांक्षा सत्यवंशी के परिजन तथा Tata Motors के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ICC Women’s World Cup 2025 जीतकर इतिहास रचा था, जिसके उपलक्ष्य में कंपनी द्वारा टीम के सदस्यों को टाटा सिएरा एसयूवी भेंट करने की घोषणा की गई है।
Author: Deepak Mittal








Total Users : 8202303
Total views : 8240717